मारवाड़ जंक्शन: राजकीय अस्पताल का मारवाड़ जंक्शन उपखंड अधिकारी ने किया निरीक्षण, चिकित्सा प्रभारी को दिए आवश्यक निर्देश
उपखंड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा ने आज मारवाड़ जंक्शन राजकीय अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। ओ.पी.डी व्यवस्था, दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण कर मरीजों की सुविधाओं के बारे में एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी जीत कुमार गुर्जर को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।