मारवाड़ जंक्शन: बाढ़सा गांव से 1 किलो 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर मारवाड़ थाना पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
मारवाड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाढ़सा ग्राम से भीलवाड़ा जिले के निवासी सिराज खान के कब्जे से तलाशी के दौरान 1 किलो 100 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है और गिरफ्तार तस्कर से लगातार पूछताछ की जा रही है।