मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का हुआ आयोजन
मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति सभागार में उपखंड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन हुआ। ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में समस्त 48 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से निस्तारण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए। इस ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में मारवाड़ जंक्शन के समस्त विभागीय अधिकारी, विकास अधिकारी व तहसीलदार मौजूद रहे।