मारवाड़ जंक्शन: हेमलीयावास खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग, अग्निशमन वाहन की सहायता से आग पर पाया गया काबू
हेमलियावास खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से आग लगने से खेतों में सैंकड़ों पेड़, लकड़ियां और घास जलकर राख हो गई है। बता दें, कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन वाहन की सहायता से आग पर काबू पाया गया। वहीं, आग लगने से आसपास के अनेक खेतों को काफी नुकसान पहुंचा है।