मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के झलवार गांव में बाघ ने महुआ बीनने गई महिला पर किया हमला, महिला की मौत
Manpur, Umaria | Apr 10, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत झलवार गांव की महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है जिससे महिला की मौत हो गई।बताया जाता है कि झलवार गांव से लगे कुछ ही दूर जंगल मे महिला महुआ बीनने गई थी।महिला का शव झाड़ियों मे क्षत विक्षत अवस्था मे मिला है।घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम और इंदवार पुलिस मौके पर पहुंची है।घटना स्थल पर ग्रामीणो की भीड़ है।