रांची : रांची जिले के बुढ़मू.मुरुपिरी मुख्य पथ में नवाटोली से मॉडल स्कूल तक एक करोड़ की लागत से पथ निर्माण, 90 लाख की लागत से उमेडंडा स्कूल में 6 कमरे का निर्माण, कंडेर में मोहन जायसवाल के घर से सारले मुख्य पथ तक 44 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, सोसई में मुख्य पथ से भरत प्रसाद के घर तक 8 लाख की लागत से फेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, जिप सदस्य मनोज वाजपेई , उपप्रमुख हरदेव साहू व भाजपा नेता मनोज कुमार साहू अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया. शिलान्यास के मौके पर श्री सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है. इस दौरान अपने संबोधन में कांके विधायक श्री बैठा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र तक विकास का कार्य कर रही है और सरकारी योजना का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।#viralvideoburmunews
Burmu, Ranchi | Jun 22, 2026