पटना ग्रामीण: बिहार कैबिनेट बैठक: 13 एजेंडों पर मुहर, स्वास्थ्य सुविधा के लिए ₹747 करोड़ स्वीकृत
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 13 एजेंडों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को विस्तृत जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने बुधवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि गया जिले के डोभी में जलाशय निर्माण और अन्य कामों के लिए 428 करोड रुपए से ज्यादा की योजना मंजूर हुई है।