निघासन: मझगई थाना पुलिस ने बम्हनपुर में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 3 आरोपियों को ₹1220 नगद के साथ किया गिरफ्तार
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बम्हनपुर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों मुनेश पुत्र बंशीलाल,सरफुद्दीन पुत्र मोहम्मददिन, जय नारायण पुत्र पुत्तू लाल को मझगई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से 1220 रुपए नगद बरामद किया और 52 ताश के पत्ता बरामद किया है।