*केंद्रीय दल ने वीबी-जी रामजी योजना के अतिरिक्त महानिदेशक एमके उज्जैनिया ने सुवाणा ब्लॉक में राजीविका कैडर के विकास कार्यों की ली बैठक*
भीलवाड़ा/आकोला :(रमेश चंद्र डाड)अधिकारियों ने जमीन पर बैठकर राजीविका कैडर की महिलाओं के साथ चर्चा करी विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) योजना के अंतर्गत भारत सरकार के केंद्रीय दल के जिले के दौरे के दौरान ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के अतिरिक्त महानिदेशक एमके उज्जैनिया ने अधिकारियों और जनसामान्य के बीच दूरियों को मिटाने के लिए यह एक बहुत ही सुंदर और सार्थक पहल की ज़मीन पर बैठकर सुवाणा ब्लॉक में राजीविका कैडर से मिले । ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार के उप सचिव प्रभात कुमार , घनश्याम मीणा , संजय खंडेलवाल ने राजीविका महिला कैडर से संवाद किया जिसमें ब्लॉक स्तर पर बने क्लस्टर फेडरेशन के सभी कैडर से संवाद कर सीएलएफ द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की और ग्रामीण विकाश विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई संवाद के दौरान एसीईओ मधुसूदन रत्नू,भंवर सिंह चारण डीपीएम राजीविका, एक्सईएन रामलाल भील , सुवाणा विकास अधिकारी जितेंद्र गुरनानी , अमित जोशी ब्लॉक परियोजना प्रबंधक राजीविका सुवाणा, योगेश विजयवर्गीय प्रशासनिक अधिकारी, भोली ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी विनोद सोनी , एलडीसी डालचंद रेगर सहित उपस्थित हुए । संवाद कार्यक्रम में ब्लॉक की सभी राजीविका कैडर उपस्थित थे।
Bhilwara, Bhilwara | Jul 17, 2026