संत कबीर नगर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थता केंद्र की पहल से वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी सुनील कुमार राव और रीमा देवी फिर से साथ आए। उनके दो बच्चों के भविष्य के लिए यह सुलह बहुत महत्वपूर्ण बनी। मध्यस्थ अधिवक्ता नसरीन खान की काउंसलिंग ने परिवार को फिर से जोड़ा।