आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को श्रावणी मेला को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी ने बैकुंठपुर प्रखंड के सिंहासिनी स्थित प्रसिद्ध बाबा दानेश्वरनाथ मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, नियंत्रण कक्ष और चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी विनय तिवारी ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा बलों की तैनाती के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट किया कि मेला शुरू होने से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं दुरुस्त कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण मिल सके।
#Gopalganj #ShravaniMela #BabaDaneshwarnath #DaneshwarnathMandir #DMGopalganj #SPGopalganj #Baikunthpur #GopalganjAdministration
Gopalganj Police
Information & Public Relations Department, Government of Bihar