चीनोर: महिला टीचर ने BAC पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप,अधिकारी ने आरोपों का नकारा
मावठा सरकारी प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका मनीषा शिव हरे ने BAC मुकेश यादव पर परेशान करने और रिश्वतमांगने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर शिक्षका ने ग्वालियर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से लिखित शिकायत की है। शिक्षिका का आरोप फील्ड ड्यूटी के दौरान जानबूझकर किया गया निरीक्षण। अधिकारी पक्ष का कहना कार्रवाही से बचने के लिए लगाए जा रहे झूठे आरोप।