कोंडागांव: फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, नौनिहालों को पिलाई गई जीवनरक्षक दो बूंदें
पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा की दो बूंदें पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान एसडीएम अश्वन कुमार पुसाम, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र व जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने अभिभावकों से अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।