नईसराय: शुक्रवार को मौसम ने फिर बदली करवट, तेज हवा के साथ हुई बारिश
पश्चिमी विक्षोभ के चलते नई सराय सहित आसपास के क्षेत्र में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। दो दिन मौसम साफ रहने के बाद शुक्रवार शाम 7 बजे एक बार फिर मौसम बदल गया। इस दौरान तेज हवा चलने के साथ ही कुछ देर के लिए जोरदार बारिश भी हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार शाम तक मौसम में काफी गर्मी थी। लेकिन शाम पांच बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ गया और बारिश हुई