महरौनी: ग्राम पठा विजयपुरा निवासी किसान ने नामजद आरोपी पर लगाए खेत की जुताई के दौरान कनपटी पर तमंचा लगाकर धमकाने के आरोप
ग्राम पठा विजयपुरा निवासी पीड़ित आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के नामजद आरोपी एवं उसके साथी द्वारा खेत की जुताई के दौरान उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर उसे खेत जोतने से रोकते हुए धमकाया गया। उसने मामले को लेकर महरौनी कोतवाली के जिम्मेदारों से मामले की जांच कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की है।