जबलपुर: तिलवारा: ₹5,000 का इनामी बदमाश जित्तू पटेल गिरफ्तार, धारदार चाकू भी बरामद
मध्य प्रदेश के कई जिलों में अपराध की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर और इनामी बदमाश को जबलपुर की तिलवारा पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत, तिलवारा थाना पुलिस ने ₹5,000 के इनामी बदमाश जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी तिलवारा ब्रजेश मिश्रा