जीरापुर: कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, परिवहन में तेज़ी लाने के निर्देश
राजगढ़, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के लगभग जिले के विभिन्न गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र रामगढ़, कुमड़ा, माचलपुर, गोगड़पुर एवं भानपुरा पहुंचकर उपार्जन कार्य, परिवहन व्यवस्था तथा किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।