पिंड्रा: चोलापुर में अज्ञात युवक का शव मिला, शिनाख्त के लिए स्थानीय पुलिस टीम जुटी
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर चौकी अंतर्गत तेवर गांव में गुरुवार को एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों को मिला। सूचना मिलते ही मौके पर चोलापुर थाना क्षेत्र की पुलिस की टीम पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में जहां सनसनी फैली है तो वही पुलिस टीम युवक की शिनाख्त में जुट गई है।