बरियातु: विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को लगाई फटकार
शुक्रवार को बारियातू प्रखंड कार्यालय सभागार में क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने जनता दरबार लगाकर प्रखंड क्षेत्र की जन समस्याओं को सुना और समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र से सैकड़ो ग्रामीणों के द्वारा पेयजल, शिक्षा चिकित्सा, सड़क, भूमि, पीएम आवास अबूआ आवास वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन मैया योजना समेत कई समस्याए आए।