प्रतापगढ़: प्यार का पठार गांव में
60 फीट गहरे कुएं में गिरे युवक को SDRF ने सुरक्षित निकाला, रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बची जान
प्रतापगढ़। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम प्यार का पठार में 60 फीट गहरे कुएं में गिरे 25 वर्षीय युवक को एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सकुशल बाहर निकाल लिया। रविवार रात के अंधेरे में सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई। जानकारी के अनुसार रात करीब 10 बजे रमेश पुत्र का