शाहजहांपुर: सदर बाजार पुलिस ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
दरअसल थाना सदर बाजार पुलिस ने गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक अभियुक्त को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले नवनीत सक्सेना को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।