रतनगढ़: रतनगढ में NH-11 पर बालाजी पेट्रोल पंप के पास 11 हजार KV विद्युत पोल से टकराया वाहन, आधे कस्बे की बिजली हुई गुल
रतनगढ में NH-11पर बालाजी पेट्रोल पम्प के पास सर्विस रोड़ पर बीच सड़क में लगे 11 हजार KV विधुत पोल से मंगलवार रात किसी समय अज्ञात वाहन टकराने से पोल आधा झुक गया। ओर आधे कस्बे की बिजली गुल हो गई, गनीमत रही रही पोल सड़क पर नही गिरा नही तो भयानक हादसा हो सकता था। वहां के व्यापारियों ने तत्काल विधुत लाइन अंडरग्राउंड करवाने की मांग की है।