पाटन: सुरैया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, मौके पर हुई मौत, पाटन पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार
Patan, Jabalpur | Mar 29, 2026 पाटन सुरैया मोड़ के पास रविवार दोपहर लगभग 12:00 एक तेज रफ्तार आयशर ट्रैक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है की बाइक सवारी युवक शुभम मेहरा था जो की सिमरिया गांव का रहने वाला था और पाटन से अपना मोबाइल सुधरवा कर गांव वापस जा रहा था इसी दौरान उसे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी शुभम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।