मौदहा: मौदहा क्षेत्र में फायरिंग में बाल-बाल बचे शिक्षक, स्कूल जाते समय तीन बाइक सवारों ने किया हमला, जांच जारी
एक शिक्षक ने अज्ञात बाइक सवार तीन युवकों पर तमंचे से फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। घटना में शिक्षक और उनका सहयोगी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौदहा कस्बे में मराठीपुरा निवासी शिक्षक राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मंगलवार सुबह करीब 9.05 बजे अपने सहयो