रफीगंज: रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड पर आरा मशीन में लगी भीषण आग, ₹4 लाख की क्षति, बछड़े की जलकर हुई मौत
रफीगंज शहर के वार्ड नंबर 14 स्थित ब्लॉक रोड के समीप मंगलवार की अहले सुबह एक आरा मशीन में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान एक बछड़ा की मौत हो गई एवं घटना में 4 लाख नुकसान पहुंचा है। मंगलवार सुबह 9 बजे अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि सुचना पर पहुंचकर आसपास में फैल रहे आग पर काबू पाया गया।