जांजगीर: ग्राम खपरी में डबल मर्डर केस का 48 घंटे में हुआ खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार: एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने दी जानकारी
जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक संतराम साहू (70) और उनकी पत्नी श्यामबाई साहू (65) की 1 अप्रैल को घर में हत्या कर दी गई थी।जांच में सामने आया कि आरोपी चोरी की नीयत से घर में घुसे थे।