रायपुर: शिक्षा के मंदिर में तस्करों का अड्डा, रविवि परिसर में छिपाया था ₹2,00,000 का गांजा, पुलिस ने घेरेबंदी कर किया गिरफ्तार
Raipur, Raipur | Jun 16, 2026 16 जून मंगलवार शाम 7 बजे,राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है… लेकिन हैरानी की बात ये है कि अब नशे के सौदागर स्कूल कॉलेज परिसर तक को अपना ठिकाना बनाने लगे हैं। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर के हेलीपैड के पास झाड़ियों में गांजा छुपाकर रखा