मानपुर: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर में तेंदूपत्ता तोड़ रही युवती पर भालू का हमला, घायल
Manpur, Umaria | May 10, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर परिक्षेत्र के गोरईया बीट अंतर्गत कक्ष क्र.PF-160 मुडधवा भट्ठा हार जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक युवती मीरा सिंह उम्र लगभग 26 वर्ष पर भालू ने हमला कर दिया। लइस हमले में युवती के पैर में गंभीर चोटें आई हैं जिसे वन विभाग की टीम ने इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है जहां उसका उपचार जारी है।