हरिद्वार: इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड इफको द्वारा विकास भवन सभागार में जिला सहकारी सम्मेलन का हुआ आयोजन
हरिद्वार इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) द्वारा विकास भवन सभागार, रोशनाबाद में जिला सहकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के0एन0 तिवारी , परियोजना निदेशक, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, जनपद हरिद्वार थे l कार्यक्रम में डॉ विनोद कुमार वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र धरोनी ने नवीनतम कृषि तकनीक एवं संतुलित उर्वरकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी।