हरिद्वार: अयोध्या में राम मंदिर उद्दघाटन के लिए हरकीपौड़ी से गंगा जल कलश लेकर रवाना हुआ जूना अखाड़े के नागा साधुओं का जत्था
अयोध्या में राम मंदिर के उद्दघाटन पर रामलला के अभिषेक के लिए जूना अखाड़े के नागा संन्यासियों का जत्था मां गंगा के जल कलशों के साथ अयोध्या के लिए आज शुक्रवार को हरकीपौड़ी पर मां गंगा और कनखल में दक्ष प्रजापति पर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर रवाना हो गया। नागा संन्यासियों का जत्था हरकीपौड़ी पहुंचा, जहां मां गंगा की पूजा अर्चना कर पवित्र गंगाजल से कलश भरा। उत्तराखंड के समस्त तीर्थों से लाये जल से पूरित कलश का भी पूजन किया गया। यहां से पवित्र कलशों को लेकर नागा सन्यासी दक्षेश्वर महादेव मंदिर कनखल पहुंचे तथा भगवान शिव का अभिषेक कर सभी नागा साधु अयोध्या के लिए रवाना हुए