चितरंगी: बरगवां पुलिस ने पिछले एक सप्ताह से बरहटी निवासी लापता एक किशोरी को हरियाणा प्रांत से किया बरामद।
बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहटी निवासी एक किशोरी पिछले एक सप्ताह से लापता थी जिसके पिता ने बरगवां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसको पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए लापता किशोरी के तलाश में जुट गई थी वहीं आज बरगवां पुलिस को सफलता हाथ लगी जहां हरियाणा प्रांत से किशोरी को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।