भरतपुर: खांगरी फाटक के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, पति-पत्नी घायल, महिला की हालत गंभीर, भरतपुर रेफर
भरतपुर जिले के नदबई शहर में खांगरी फाटक के पास निजी अस्पताल के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर अचानक बाइक अनियंत्रित हो जाने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भरतपुर रेफर कर दिया।