पीपलखूंट: खरवाड़ा के 15 आदिवासी परिवार 40 साल से पानी के लिए संघर्ष कर रहे, गधों पर ढोकर ला रहे पानी
प्रतापगढ़। जिले के पीपलखूंट उपखंड क्षेत्र के खरवाड़ा गांव में भीषण जल संकट ने 15 आदिवासी परिवारों का जीवन कठिन बना दिया है। गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को प्रतिदिन 3 से 5 किलोमीटर दूर पहाड़ियों के बीच बने गड्ढों से पानी लाना पड़ रहा है। कई परिवार गधों पर पानी के बर्तन लादकर गांव तक पहुंचाते हैं, जबकि महिलाएं और बच्चे सिर पर मटके रखकर पथरीले रास्तों से गुजरने