महुआ: गांधी मैदान में शौचालय संचालन को लेकर नगर परिषद कार्यालय में बैठक का किया गया आयोजन, एक संवेदक के साथ हुआ इकरारनामा
महुआ के गांधी मैदान में शौचालय बंदोबस्त के लिए नगर परिषद कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया । जहां बैठक में शौचालय संचालन के लिए एक संवेदक के साथ नगर परिषद ने इकरारनामा किया। सभापति नवीन चंद्र भारती ने बताया कि संवेदक शौचालय के सभी तरह के मेंटेनेंस का कार्य करते हुए लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएंगे।