महुआ: सुपौल टरिया पंचायत में महुआ कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन, किसानों को दी गई जानकारी
महुआ के सुपौल टरिया पंचायत में महुआ कृषि विभाग द्वारा किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग के विशेषज्ञों एवं कर्मियों द्वारा कई महत्वपूर्ण योजना एवं अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कृषि के नए तकनीक से कम लागत पर अधिक उपज के विषय में जानकारी दी गई।