कर्वी: कर्वी के गढ़ीवा में पैसे न देने पर नाती ने बाबा पर लाठी से किया प्रहार, घायल बाबा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कर्वी के गढ़ीवा गांव में पैसे न देने पर नाती अंशु ने बाबा चुनकाई के ऊपर लाठी से प्रहार कर दिया जिससे बाबा घायल हो गया। घायल चुनकाई ने बताया कि नाती अंशु दारू और जुएं के लिए उनसे पैसे की मांग रहा था,जिसको पैसे न देने पर अंशु ने उनके ऊपर लाठी से प्रहार दिया। वहीं घायल ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे मीडिया के सामने घटना की जानकारी दी है।