कुटुंबा: रिसियप पुलिस ने वाहन जांच अभियान में 8 बाइक चालकों से ₹18 हजार जुर्माना वसूला
औरंगाबाद जिले के कुटुंबा प्रखंड स्थित रिसियप थाना पुलिस ने सोमवार को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर थाना मोड़ के समीप प्रभारी थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार एवं एसआई मोहित कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।