कुमारखंड: सीएचसी कुमारखंड में 40 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच कर परामर्श दिया गया
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में गुरुवार को सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया है।शिविर कैंप प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार की की देख देख में आयोजित किया गया।