बकरीद को लेकर शुक्रवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने त्योहार शांतिपूर्ण व भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। अधिकारियों ने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करने, निर्धारित स्थान पर कुर्बानी कराने और अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए।