पीलीबंगा: डिंगा गांव के पास पीबीएन नहर में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी, डूबने से मौत की आशंका
पीबीएन नहर में डिंगा गांव के पास एक व्यक्ति लाश बहकर आने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज बुधवार को जानकारी देते हुए बताया की वेद प्रकाश निवासी खूंजा ने पुलिस को बताया कि मृतक हरीश पुत्र वेद प्रकाश निवासी खूंजा की लाश डिंगा के पास पीबीएन नहर में पीछे से बहकर आई है। पुलिस ने धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।