चीनोर: सिकरौदा से प्रेमपुर तक सड़क हुई खराब, लोग गिरकर हो रहे घायल
यह सड़क ग्राम पंचायत सिकरौदा से प्रेमपुर तक की सड़क है। बरसात के दिनों में कोई भी व्यक्ति महिला या पुरुष चल भी नहीं सकता। ग्रामीणों का आरोप वोट मांगने के लिए विधायक और सांसद भी आते हैं। सड़क बनवाने के लिए कोई भी आगे नहीं आया। कई बार शासन प्रशासन से मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।