दमोह: परसोरिया के पंचमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात आरोपी ने लगाई आग, हज़ारों का सामान जलकर खाक
Damoh, Damoh | Apr 18, 2026 दमोह पथरिया मार्ग स्थित परसोरिया गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार-शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना में मंदिर परिसर का सामान जलकर खाक हो गया, जिससे हजारों रुपए के नुकसान का अनुमान है। सुबह ग्रामीणों ने धुआं देखा तो कुएं से मोटर पंप लगाकर पानी निकाला और आग बुझाई। सूचना पर पुलिस को मामला बताया गया, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की।