मिर्ज़ापुर: कोतवाली कटरा के सदभावना नगर में फांसी के फंदे पर लटकता मिला इंटर के छात्र का शव, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुआरी कला निवासी 20 वर्षीय विनोद यादव पुत्र वंश लाल यादव इंटर का छात्र था वह शहर के मुकेरि बाजार स्थित बीएलजे इंटर कॉलेज में पढ़ता था। सदभावना नगर स्थित अनिल सिंह के मकान में किराए पर अपने भाई के साथ रहता था शनिवार की रात 8:30 बजे भाई जब घर पर आया तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा कि भाई पंखे पर फांसी से लटका हुआ मिला।