तुरकौलिया: रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, आधा दर्जन की हालत गंभीर, थानाध्यक्ष निलंबित, चौकीदार हिरासत में
रघुनाथपुर के बालगंगा में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत,आधा दर्जन लोग बीमार,आंखों की रौशनी गई। शुक्रवार 12 बजे सदर डीएसपी 1 दिलीप कुमार ने बताया कि चार की मौत हुई है। आधा दर्जन का इलाज मोतिहारी में चल रहा। 3 लोग बेहतर इलाज के लिए रेफर। मुख्य आरोपी सहित 1 दर्जन गिरफ्तार। थानाध्यक्ष निलंबित चौकीदार को हिरासत में लिया गया,दोषी पाए जाने पर कारवाई होगी।