चाईबासा। जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल चाईबासा सदर अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मरीज की जान से खिलवाड़ करते हुए दूसरे ग्रुप का ब्लड चढ़ा दिया। सिविल सर्जन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। मरीज सदर प्रखंड के हेसाबांध का है। शुक्रवार को 12 बजे सिविल सर्जन जुझार माझी ने जांच के आदेश दिए हैं