बीकानेर: आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या, बीकानेर कोर्ट ने चार दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
बीकानेर की अपर सेशन न्यायालय संख्या-5 की न्यायाधीश मधु हिसारिया ने आपसी विवाद में जमालदीन की हत्या के मामले में चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी सन्नी कुमार, मंजू पत्नी बलदेव राम, सुमन पत्नी ओमप्रकाश और लक्ष्मी पत्नी प्रभात उर्फ लक्की पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर प्रत्येक को छह