कटिहार: दुर्गा पूजा को लेकर यातायात थाना में डीएसपी ने रूट चार्ट किया जारी, कई जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई
यातायात डीएसपी सद्दाम हुसैन ने दुर्गा पूजा को लेकर शहर में रूट चार्ट जारी कर दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि कई जगह पार्किंग स्थल भी बनाया गया है। बुधवार की दोपहर 3:00 बजे उन्होंने यह जानकारी मीडिया को दिया। उन्होंने बताया कि पूजा को लेकर शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेला देखने के लिए आएंगे श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो।