कटिहार: मेडिकल कॉलेज के समीप एक घर में कॉलेज के छात्रों ने किया हमला, पुलिस जुटी जांच में
बुधवार की देर शाम 7 बजे मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक घर में हमला बोल दिया आक्रोशित छात्र किसी युवक को ढूंढ रहे थे। नहीं मिलने पर छात्रों ने घर में घुसकर तांडव मचा दिया और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं घर मालिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी छात्र वहां से फरार हो गए थे। फिलहाल घर मालिक के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे अनुसंधान में जुट गई।