कटिहार: सदर अस्पताल में 5 वर्षीय बच्ची भटकते हुए मिली, लोगों ने बच्ची को सुरक्षा कर्मी के हवाले किया
बुधवार दोपहर 2 बजे 5 साल की एक बच्ची भटक कर कटिहार सदर अस्पताल पहुंच गई। इस दौरान बच्ची काफी रो रही थी जिसे देखकर अस्पताल में मौजूद लोगों के द्वारा उस बच्ची को रोका गया और उनसे उनका नाम और पता पूछा गया। लेकिन बच्ची ने किसी की बातों को ध्यान नहीं दिया और रोते रही। लोगों के द्वारा सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मी को बच्ची उनके हवाले कर दिया गया।