कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के दो दिवसीय जागरूकता अभियान का हुआ समापन, कमांडेंट रहे मौजूद
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर शाम 4 बजे आरपीएफ का दो दिवसीय जागरूकता अभियान का समापन किया गया। इस दौरान आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह मौजूद थे। दो दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत यात्रियों को पॉकेट मार मोबाइल चोर और नशा खुरानी गिरोह के शातिर लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही यात्रा के दौरान अनजान व्यक्ति से मेलजोल नहीं बढ़ने की नसीहत दी गई।